Thursday , August 6 2026
Breaking News

पाक उच्चायोग के कर्मचारी पर भारतीय महिला को गलत तरीके से छूने के आरोप से मचा हड़कम्प

Share this

नई दिल्ली। पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को एक महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छूने के आरोप में पुलिस थाने लाया गया था। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला और पाक उच्चायोग के कर्मचारी को रविवार को सरोजिनी नगर थाने लाया गया था।

महिला के मुताबिक, कर्मचारी ने उसे बाजार में गलत तरीके से छुआ था। हालांकि कर्मचारी ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। कर्मचारी का कहना है कि बाजार में भारी भीड़ होने की वजह से गलती से उसका हाथ महिला को स्पर्श कर गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी ने महिला से माफी मांगी जिसके बाद मामला सुलझ गया है। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिये जाने की खबरों को नकार दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »