Thursday , August 6 2026
Breaking News

प्रिया प्रकाश की फिल्म में दिखाया गया श्रीदेवी का डेथ सीन, बोनी कपूर ने भेजा नोटिस

Share this

मुंबई! साल 2018 में नेशनल क्रश रही अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर अपनी डेब्यू हिंदी फिल्म कही जा रही ‘Sridevi Bungalow’ के टीजर रिलीज के साथ ही विवादों में फंस गई है. दरअसल, इस फिल्म को श्रीदेवी की लाइफ से इंस्पायर माना जा रहा है. टीजर के लास्ट में भी एक्ट्रेस का बाथटब में डेथ सीन दिखाया गया है. इस बात से श्रीदेवी के पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर बेहद नाराज हैं और खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर सहित एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश को भी लीगल नोटिस भेज दिया है. बोनी कपूर का तर्क है कि श्रीदेवी के जीवन पर बनी इस फिल्म को बनाने से पहले उनके परिवार की अनुमति नहीं ली गई है.

वहीं प्रिया प्रकाश ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा है कि वो इस तरह के विवाद के लिए पहले से तैयार थीं, क्योंकि उनकी पहली फिल्म को भी लोगों ने सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा था. यह फिल्म श्रीदेवी की जिंदगी के कितने करीब होगी, इसकी जानकारी फिलहाल मेकर्स ने नहीं दी है. हालांकि, प्रिया प्रकाश ने एक इंटरव्यू में इतना जरूर कहा कि फिल्म की रिलीज से सब साफ हो जाएगा कि ये किस विषय पर बनी है. लेकिन हां, मैं इस फिल्म में सुपरस्टार श्रीदेवी का किरदार निभा रही हूं.

बता दें कि बीते साल 24 फरवरी की रात श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था. कहा गया था कि होटल के बाथरूम में बाथटब में गिरने से उनकी मौत हो गई. इस मामले में शुरुआत जांच तो हुई, लेकिन बाद में कुछ खुलासा नहीं हो सका.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »