Tuesday , August 4 2026
Breaking News

मौसम फिर से करवट बदलने पर हुआ आमादा, बढ़ सकती है ठंड अब पहले से भी ज्यादा

Share this

डेस्क्। वैसे तो समय के अनुरूप लोग अब सर्दी के जाने की बांट जोह रहे हैं लेकिन वहीं मौसम के मिजाज कुछ और ही कह रहे हैं आज। दरअसल अब सोमवार से शुरू होने जा रहे नए सप्‍ताह में सर्दी बढ़ने की संभावना है। इतना ही नहीं, ठंड के साथ ही अगले चार दिनों तक देश के कई राज्‍यों में बारिश की भी संभावना बन रही है, जिससे कंपकंपी भी बढ़ेगी।

गौरतलब है कि ताजा अनुमान बताते हैं कि रविवार रात से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना बनेगी। धुंध और शीतलहर के बाद अब मौसम में तब्‍दीली होने वाली है। रविवार की देर रात्रि से पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम करवट लेगा। इससे 21 से 24 जनवरी के बीच तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वेदर फोरकास्‍ट एजेंसी स्‍काय मेट के अनुसार कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड में इस दौरान बर्फबारी के अलावा भारी बारिश होने की भी संभावना बन रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने के कारण अच्छी बारिश की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में होने वाली यह बारिश सभी तरह की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस बारिश के दौर के बीतने के तुरंत बाद घना कोहरा छाने के आसार हैं।इससे पहले शनिवार को रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से करीब 2 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ज्ञात हो कि शनिवार को सुबह के समय धुंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर ट्रेन और बसें निर्धारित समय से देरी से गंतव्य पर पहुंची। दोपहिया वाहनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 9 बजे धूप निकलने के कारण मौसम कुछ साफ हुआ, जिसके बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

ईरान और अफगानिस्तान में उठे चक्रवात का असर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में दिखाई देने वाला है। 21 से 23 जनवरी तक बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 24. 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज का 5.1 दर्ज किया गया।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स शनिवार को 378 दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, 21, 22 और 25 जनवरी को बारिश के भी आसार बन रहे हैं।साथ ही ओले पड़ने की बात भी कही जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन आ सकता है।

उत्तरी दिशा से नमी वाली हवा दिल्ली में दस्तक देगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस तरह की मौसम की परिस्थिति बनेगी, जिसके बाद दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवा भी चलेगी। इसके अलावा दिल्ली में ओले भी इन दोनों दिनों में पड़ सकते हैं। इसके बाद 25 जनवरी को भी बारिश की संभावना है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »