Thursday , August 6 2026
Breaking News

अखिलेश ने राहुल के इस फैसले पर दिया बड़ा बयान

Share this

लखनऊ। देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को कमान दिये जाने से भाजपा ही नही बल्कि तमाम और दल भी हलकान हैं। इसी क्रम में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर कांग्रेस को बधाई दी है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक अच्छा फैसला है। युवाओं को मौका देना जरूरी है। कांग्रेस के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी खुशी व्यक्त करती है। ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाते हुए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं जबकि इसे कांग्रेस मास्टर स्ट्रोक कह रही है तो भाजपा के अनुसार, जब राहुल गांधी फेल हो गए तो प्रियंका गांधी को आगे आना पड़ा। कहा जा रहा है कि प्रियंका के राजनीति में आने से अब प्रदेश में गठबंधन व भाजपा के बीच मुकाबला न होकर त्रिकोणीय हो जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »