Thursday , August 6 2026
Breaking News

CM योगी ने किया ऐलान,UP में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा 6 लेन का एक्सप्रेस-वे

Share this

प्रयागराज! कुंभ नगरी प्रयागराज में आज पहली बार योगी कैबिनेट की बैठक हुई है. ये बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई. इस दौरान सीएम योगी से उनके मंत्रिमंडल के तकरीबन सभी मंत्री मौजूद रहे. इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. कैबिनेट मीटिंग के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा. ये एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से गंगा के किनारे बनाया जाएगा. इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में 36000 करोड़ का खर्च आएगा. ये एक्सप्रेस-वे 6 लेन का होगा. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने दावा है कि ये एक्सप्रेस-वे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. छह लेन का गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ, अमरोहा, बुलन्दशहर, बदांयू, शाहजहांपुर, फ़र्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक आएगा.

इसके अलावा बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से कराने का भी ऐलान किया गया. 270 किलोमीटर लंबे के इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए योगी सरकार ने 8000 करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन का भी ऐलान किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’को राज्य में टैक्स फ्री करने का भी ऐलान किया. लगे हाथों मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि भारद्वाज की नगरी के आश्रम का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा साथ ही निषादराज की नगरी श्रृंगवेरपुर को भी विकसित करने का ऐलान किया.

इस बैठक के लिए प्रयागराज मेला प्रशासन ने जोरों की तैयारियां की थीं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच योगी सरकार के सभी मंत्रियों ने पहली बार कुंभ के पर्व के दौरान कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक की. कैबिनेट बैठक के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को ही इससे जुड़ी तैयारियों का जायजा लेते नजर आए.

कैबिनेट बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बार कुंभ का आयोजन काफी भव्य तौर पर किया जा रहा है. कुंभ में दुनिया के 70 से अधिक देशों के राष्ट्रध्वज लगे हैं. प्रयागराज कुंभ में आए साधु-महंतों ने भी योगी द्वारा कैबिनेट की बैठक प्रयागराज में किए जाने के फैसले का स्वागत किया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और निर्माणी अनी अखाड़े के प्रमुख महंत धर्मदास ने भी इस कैबिनेट बैठक पर खुशी जाहिर की है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »