Wednesday , April 24 2024
Breaking News

नवाबों के शहर में प्रियंका का रोड शो जबर्दस्त, उमड़ा जनसैलाब देख हुए विरोधियों के हौसले पस्त

Share this

लखनऊ। सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर कांग्रेस की नवनियुक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अपनी बेहद ही जोरदार और शानदार एंट्री दर्ज कराई। एक तरह से आज से उन्होंने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ का यह पहला दौरा है।

गौरतलब है कि आज राजधानी लखनऊ में प्रियंका ने तकरीबन 12 किमी का एक बेहद ही शानदार और जानदार रोड शो कर डाला। नवाबों के शहर में उनके स्वागत में लोगों ने जहां प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए। बल्कि उन पोस्टरों में बखूबी ये लिखा कि “आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी”..

इस रोड शो के दौरान जहां लखनऊ की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं लोगों ने रास्ते भर जगह जगह उनका स्वागत किया बल्कि उनके समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए। वहीं इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शरीर पर पेंट करवाया, लिखा ‘चौकीदार चोर है। इतना ही नही बल्कि रोड शो के दौरान राफेल विमान का पोस्टर भी दिखाया। और साथ ही चौकीदार चोर है के नारे भी लगे।

हालांकि प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान उस वक्त बड़ी समस्या पैदा हो गई जब बर्लिंगटन क्रॉस रोड पर बिजली की तारों की वजह से बस को रोकना पड़ा। जिसके बाद हजरतगंज पहुंचा प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पश्चिम के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजबब्बर समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साथ मौजूद थे।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रियंका और राहुल गांधी का यह रोड शो तकरीबन 15 किलोमीटर था और शहर के कई अहम इलाकों से होकर गुजरा। रोड शो खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित भी किया। इस संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा।

वहीं, यह भी बताया कि वे मायावती और अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं लेकिन आगामी चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे को भी उठाया। राहुल गांधी बोले, हमारा लक्ष्य विधानसभा में सरकार बनाने का है। क्योंकि इस देश का कोई दिल है तो वह उत्तर प्रदेश है

कांग्रेस महासचिव के तौर पर उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह नई तरह की राजनीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी। प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के आज राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है

ज्ञात हो कि प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए कहा था कि मैं आप सब से मिलने के लिए कल लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि साथ मिल कर हम नयी तरह की राजनीति शुरू करेंगे, ऐसी राजनीति जिसमें आप सब हित धारक होंगे…मेरे युवा मित्रों, मेरी बहनों और यहां तक कि सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनी जाएगी।

जबकि सिंधिया ने अपने संदेश में कहा था कि कल मैं आपके पास आ रहा हूं। उप्र के युवाओं को भविष्य के लिए एक खाके की और राज्य को बदलाव की जरूरत है। आइए हमारे साथ जुड़िये और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाइए। कांग्रेस के दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे।

Share this
Translate »