Thursday , August 6 2026
Breaking News

मप्र की कांग्रेस और उप्र की योगी सरकार में कोई फर्क नहीं:मायावती

Share this

लखनऊ! बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार व उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘एक जैसा सरकारी आतंक’ करने वाली सरकार करार दिया है.

ट्विटर पर सक्रिय हुई बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरा और राज्य सरकार पर भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जैसी कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आतंक फैला रही है. इन दोनों का कृत्य निंदनीय है.

मायावती ने लिखा, कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा की तरह गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत बर्बर कार्रवाई की. उन्होंने लिखा कि अब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने एएमयू के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया. दोनों सरकारी आतंक है व अति-निन्दनीय है. लोग फैसला करें कि दोनों सरकारों में क्या अन्तर है?

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »