Thursday , August 6 2026
Breaking News

दिल्ली को ‘पूर्ण राज्य’ का दर्जा दिलाने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे केजरीवाल

Share this

नयी दिल्ली! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक बार फिर से अनशन करने जा रहे हैं. दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा- “दिल्ली को पूर्ण राज्य देने के लिए एक मार्च से मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं.”

केजरीवाल ने कहा कि एक मार्च से हम दिल्ली में आंदोलन शुरू करेंगे और इसे तब तक खत्म नहीं किया जाएगा जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नही दे दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य का दर्जा के लिए पूरी दिल्ली में आंदोलन शुरू करने की जरूरत है.

दिल्ली विधानसभा से बाहर आकर संवाददाताओं से बात करते हुए केजरीवाल ने अपनी योजना को फिर से दोहरात हुए कहा- “पूरे देश में लोकतंत्र को लागू किया गया लेकिन दिल्ली में नहीं. जनता के वोट से यहां सरकार चुनी जाती है लेकिन उन्हें अधिकार नहीं होता. इसलिए, हम एक मार्च से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं और मैं पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 1 अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठूंगा.”

इससे पहले, उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था- “दिल्ली को विशेष राज्य का दर्जा देने के बाद दस साल में, मैं सभी दिल्लीवालों को रहने के लिए पक्का घर दूंगा. इस समय प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोट न करें. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए वोट करें.”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »