Thursday , August 6 2026
Breaking News

दिनदहाड़े ऑटो चालक को गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिला एक बड़ा खुलासा

Share this

उत्तर प्रदेश! मेरठ-हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहा शुक्रवार की रात को एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले उसके सिर में सटाकर गोली मारी उसके बाद सीने में दूसरी गोली मारी। देररात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार रात एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि पीएसी के समीप कांशीराम कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक लिसाड़ी गेट के इस्लामनगर, फतेहउल्लापुर का रहने वाला दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल रज्जाक है। वह ऑटो चालक था। दीन मोहम्मद की हत्या का पता चलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने ऑटो चालक के बेटे नदीम से पूछताछ की। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जब ऑटो चालक दीन मोहम्मद के बेटे नदीम से जानकारी ली गई तो पहले तो युवक चुप्पी साधे रहा। बाद में बेटे ने बताया कि उनके घर पर उमर नाम के युवक का आना जाना था।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »