Thursday , August 6 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2019: समाजवादी पार्टी ने जारी की 5 प्रत्याशियों की सूची

Share this

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे तकरीबन सभी दलों की कवायदें तेजी पकड़ रही हैं। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और सूची जारी की है। सपा ने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

जिसके तहत जहां मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार को प्रत्याशी बनाया है।वहीं उन्नाव से पूजा पाल, झांसी से श्याम सुंदर यादव और कुशीनगर सीट से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी और बसपा ने लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर किए गए गठबंधन में सपा 37, बसपा 38 और RLD 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के लिए गठबंधन ने 2 सीटें छोड़ दी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »