Monday , August 3 2026
Breaking News

राम की नगरी में प्रियंका बोली- अब झूठ बोलने वालों की राजनीति नही चलेगी

Share this

लखनऊ। राम की नगरी अयोध्या में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान भारी जनसमुदाय देखने को मिला। अपने आज के अयोध्या दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने जहां सुबह सनबीम स्कूल पहुंच छात्रों से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने भी प्रियंका गांधी से सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। जनता सब समझती है, अब झूठ बोलने की राजनीत नहीं चलने वाली। जनता झूठ बोलने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगी।

इतना ही नही बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गरीबों के कर्ज माफी के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं है, लेकिन अमीरों को दोनों हाथों से करोड़ों रुपए बांटा गया है। उन्होंने कहा कि अमीरों को 317 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

प्रियंका वाड्रा गांधी ने अयोध्या में कहा कि मैंने लोगों से पूदा कि क्या पीएम वाराणसी के गांवों का दौरा करते हैं। तो जवाब मिला कि वह नहीं जाते। मैं हैरान थी क्योंकि उनका प्रचार ऐसा है कि मुझे लगता है वह कुछ कर रहे होंगे। उन्होंने पूरी दुनिया का दौरा किया और सबको गले लगाया पर अपने ही लोगों को गले नहीं लगाया। 

जबकि इससे पहले वह मसौधा गईं थीं। यहां रानी बाजार के सरियावां चौराहे पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।  वहीं इसके साथ ही जनपद के आदिलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  स्वर्गीय बीपत तिवारी की समाधि स्थल पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। आदिलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी की समाधि पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »