Thursday , August 6 2026
Breaking News

कांग्रेस का घोषणा पत्र हुआ तैयार, सत्ता पक्ष पर करेगा तगड़ा वार

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी दो अप्रैल को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की कवायद तकरीबन पूरी कर ली है। जानकारों के अनुसार इतना तो तय है कि कांग्रेस अपने इस घोषणा में लोक लुभावने वादे तो करेगी ही साथ ही कैसे भी इसके जरिये भाजपा को आइना दिखाने की भी कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का काम पूरा हो चुका है और राहुल गांधी दो अप्रैल को इसे जारी करने वाले हैं। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस न केवल देश के नागरिकों से बड़े-बड़े वादे करेगी, बल्कि किसान, मजदूर, युवा, विद्यार्थी, महिलाओं समेत अन्य के लिए काफी कुछ होगा। वह इसे देश के लोगों के साथ न्याय की संज्ञा देने वाले हैं।

इतना ही नही बल्कि इसके साथ ही दो दिन बाद कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक साथ प्रचार अभियान को लांच करने जा रही है। इसमें कांग्रेस सरकारों ने क्या किया और पांच साल में मोदी सरकार ने देश को बर्बाद किया जैसी थीम भी रहेगी। नए नारे होंगे। मैं हूं चौकीदार पर भी नारा होगा, इसके अलावा कांग्रेस का विजन होगा।

वहीं सियासी जानकारों का मानना है कि इस घोषणा पत्र में गरीबों के इलाज, विद्यार्थियों के शिक्षा ऋण, किसानों के फसली कर्जे जैसे तमाम मुद्दों पर प्रकाश डाला जा सकता है। पार्टी हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य के सम्मान, भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दे सकती है।

दरअसल इस घोषणा पत्र में काफी हद तक दुनिया के जाने माने अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता का का समावेश भी है। इसी के चलते इससे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को काफी उम्मीदे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अपने स्तर पर इसे सत्ता पक्ष के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक मानकर चल रहे हैं। 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »