Thursday , August 6 2026
Breaking News

नामांकन भरने के बाद प्रकाश सिंह बादल केरी मोदी ने छुए पैर

Share this

वाराणसी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से फिर एक बार नामांकन भर दिया है. मोदी इससे पहले शहर कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन भी किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन करने से पहले महिला प्रस्तावक के पैर भी छुए हैं. प्रधानमंत्री ने जिन महिला के पैर छुए हैं, वह पाणिनि कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल अन्नपूर्णा शुक्ला हैं.

नामांकन भरने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के नेताओं और भाजपा नेताओं से भी मिले. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल के चरण छुकर आशीवार्द लिया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,लोकजनशक्ति पार्टी के नेता व केन्द्रीय मंत्री रामबिलास पासवान,अनुप्रिया पटेल, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उनका स्वागत और बधाई दी. इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »