Friday , April 26 2024
Breaking News

संसद में पीएम का कांग्रेस पर पलटवार, आपके दिए जहर की कीमत देश चुका रहा

Share this
  • कांग्रेस ने देशहित में नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखकर फैसले किए
  • आपके दिए जहर की कीमत देश चुका रहा है।
  • जब देश डोकलाम में लड़ाई कर रहा था आप चीन के लोगों से मिल रहे थे।
  • कांग्रेस पर देश के विभाजन करने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्ष के लगातार जारी सवालों और आरोपों पर आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर देश के विभाजन करने का आरोप लगाया। मोदी ने कांग्रेस और वाम दलों के भारी शोरशराबे और नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

लोकसभा में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र नेहरू की देन, इस बात पर बड़ा आश्चर्य है। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश की तरक्की पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस के नेताओं ने एक परिवार को पूजा। कांग्रेस अपने शासन का बखान करती है। कांग्रेस ने देशहित में नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखकर फैसले किए जिनका खामियाजा देश आज तक भुगत रहा है। आपके दिए जहर की कीमत देश चुका रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश डोकलाम में लड़ाई कर रहा था आप चीन के लोगों से मिल रहे थे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह अहंकार है कि देश को लोकतंत्र प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उसने दिया है जबकि वास्तविकता यह है कि भारत में लोकतंत्र हजारों साल से है। कांग्रस हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए।‘ यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेताओं को लगता है कि भारत का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ और लोकतंत्र आया।
जबकि लिच्छवी साम्राज्य और बौद्धकाल में भी लोकतंत्र की गूंज थी। खड़गे जी याद रहे आपके गृह राज्य कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले जगतगुरू विश्वेश्वर ने 12वीं शताब्दी में ऐसी व्यवस्था की थी जिनमें सब कुछ लोकतांत्रिक ढंग से होता था और महिलाओं की सदस्यता भी अनिवार्य थी।
उन्होंने कहाकि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो आज हमारे कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के नियंत्रण नहीं होता। सिर्फ घोषणाएं करके सुर्खियों में आना हमारी संस्कृति नहीं है, हम जो योजनाएं शुरू करते हैं उन्हें पूरा करते हैं और पहले की अधूरी योजनाओं को भी पूरा करते हैं। सबकुछ हमने ही किया और एक परिवार ने किया, इसी मानसिकता की वजह से आप (कांग्रेस) आज विपक्ष में बैठे हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर देश के विभाजन करने का आरोप लगाया और कहा कि आपने मां भारत के टुकड़े कर दिए, इसके बावजूद ये देश आपके साथ रहा। आप उस जमाने में देश में राज कर रहे थे जिस समय विपक्ष न के बराबर था।  लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी कांग्रेस पीएम ने लालकिले से नहीं कहा कि देश के विकास में सभी सरकारों का योगदान है। लेकिन मैंने लालकिले से कहा कि देश के विकास में सभी सरकार, राज्य सरकारों का योगदान है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए। ईपीएफ में 70 लाख नए नाम दर्ज हुए हैं। स्वरोजगार को रोजगार नहीं मानोगे तो क्या। बेरोजगारी की बात करने वाले रोजगार का आंकड़ा क्यों नहीं देते।  पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में करीब 450 जहाज ऑपरेशनल, 900 जहाज के ऑर्डर हिंदुस्तान से गए। आईएएस के बच्चे स्टार्ट अप शुरू करना चाहते हैं। हमारी सरकार ने लोन दिया, बीच में कोई दलाल नहीं आया। बिना गारंटी 10 करोड़ लोन दिए गए।  गैर बीजेपी राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है, क्या आप इसको भी झूठा कहेंगे? देश को गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए।

Share this
Translate »