Thursday , August 6 2026
Breaking News

कांग्रेस की विधायक पार्टी के MLA से करेंगी शादी, 21 को बनेंगी दुल्‍हन

Share this

लखनऊ. रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पार्टी के ही एमएलए अंगद सिंह सैनी से शादी करने जा रही हैं. अंगद सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस के विधायक हैं. दोनों नेताओं की शादी 21 नवंबर को दिल्ली के एक रिसॉर्ट में होगी. वहीं 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है. आपको बता दें कि अदिति सिंह और अंगद सिंह, दोनों 2017 में अपने पहले प्रयास में ही विधायक बने थे और दोनों राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है. अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं.

अदिति ने बताया कि वह अंगद के साथ एकसूत्र में बंधने जा रही हैं. बता दें कि अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए. वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं. अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे. विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं. दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रहे थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »