Thursday , August 6 2026
Breaking News

चर्चा में विक्की-कटरीना का अफेयर, न्यू ईयर साथ बिताने की है प्लानिंग?

Share this

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं. दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस समय न्यू ईयर के मौके पर एक दूसरे संग वक्त बिताना चाह रहे हैं. दोनों न्यू ईयर ईव पर हालिडे लेकर घूमने का मन बना रहे हैं.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना और विक्की बढ़ते वक्त के साथ अपनी बॉन्डिंग को और मजबूत कर रहे हैं. पहले दोनों साथ में कैप्चर होना एवॉइड करते थे. मगर अब उन्हें साथ घूमने में कोई ऐतराज नहीं है. दोनों ने इसके लिए नए साल को चुना है. बता दें कि विक्की और कटरीना ने ऑफिशियली अपने रिश्ते पर अभी तक कुछ भी नहीं बोला है मगर अलग-अलग रिपोर्ट्स में ये सामने आ रहा है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं.

एक करीबी सोर्स से ये भी सुनने में आया है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं. विक्की, कटरीना की खूबसूरती के कायल हैं और वे अपने दोस्तों से हरदम कटरीना की तारीफ करते रहते हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई के एक होटल में डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था. डिनर के बाद दोनों ने रेस्तरां के मालिक के साथ तस्वीर भी खिंचाई थी. दिवाली के मौके पर दोनों अपने एक करीबी दोस्त के यहां दोनों की शानदार बॉन्डिंग नजर आई थी जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की अफवाह तेज हो गई.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »