Thursday , August 6 2026
Breaking News

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

Share this

शिमला. उत्तर भारत में शीत लहर जोर पकड़ चुकी है. पंजाब, हरियाणा में जहां धुंध का प्रकोप शुरू हो गया है वहीं हिमाचल में 12 और 13 दिसंबर को भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है तथा दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आने से मंडी जिले में कमरुनाग झील जम गई है. जनजातीय इलाकों में झरने, झीलें, नदियों के पानी की ऊपरी परत सहित प्राकृतिक जल स्रोत जमने लगे हैं. कमरुनाग झील करीब 9 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग की पवित्र झील कड़ाके की ठंड से जम गई हैं. झील का पानी बर्फ की मोटी चादर में बदल गया है. ठंड के तेवर अब तीखे होने वाले हैं. 12 दिसंबर को कुल्लू और लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है तथा 13 दिसंबर को प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर में भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने 11 दिसंबर को अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है. शिमला और धर्मशाला सहित अनेक स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहे. केलांग का पारा शून्य से कम 6.3, कल्पा में शून्य से कम 0.1, मनाली 0.2, सुंदरनगर 1.2, भुंतर 1.3, सोलन 2.7, उना 5.0, पालमपुर 4.0, मंडी 3.6, कुफरी 5.6 और शिमला में 5.6 सेल्सियस रहा. जबकि केलांग में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री, कल्पा 8.5, डलहौजी 11.2, धर्मशाला 14.8, चंबा 15.5, शिमला 16.0, सुंदरनगर 18.8 और भुतंर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर, पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहने तथा उसके अगले दो दिन बारिश की संभावना है. मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं कहीं गरज के साथ ओले गिरने और जोरदार बारिश की संभावना है. चंडीगढ़ सहित पश्चिमोत्तर में आज बादल छाये रहे तथा बीच बीच में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली.

आदमपुर सबसे ठंडा तीन डिग्री रहा. अमृतसर चार डिग्री , बठिंडा तथा पटियाला पांच डिग्री रहा. चंडीगढ़ ,अंबाला ,करनाल ,रोहतक ,सिरसा का पारा क्रमश: सात डिग्री , हिसार ,नारनौल ,लुधियाना पठानकोट का पारा क्रमश: छह डिग्री , पटियाला आठ डिग्री , हलवारा छह डिग्री , गुरदासपुर छह डिग्री रहा. हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाये रहे तथा अगले चौबीस घंटों में बारिश तथा हिमपात की संभावना है . शिमला का पारा पांच डिग्री , मनाली शून्य डिग्री, कल्पा शून्य से कम एक डिग्री, कांगड़ा पांच डिग्री, सुंदरनगर एक डिग्री, नाहन 10 डिग्री, उना पांच डिग्री, धर्मशाला सात डिग्री, भुंतर एक डिग्री रहा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »