Thursday , August 6 2026
Breaking News

राम मंदिर निर्माण के लिए हर परिवार 11 रुपये और पत्थर दे : योगी आदित्‍यनाथ

Share this

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्‍या में राममंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार से 11 रुपये और एक पत्थर की मांग की है. मुख्यमंत्री पद पर विराजमान किसी भाजपा नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है. सीएम योगी ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान यह बात कही. सीएम योगी भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे. योगी आदित्यनाथ बागोदर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका.

उन्होंने कहा, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई-एमएल और कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का हल नहीं चाहती थीं. उन्होंने कहा, बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा. हर परिवार को राम मंदिर के लिए 11 रुपये और एक पत्थर का योगदान देना चाहिए.  झारखंड चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार को वोट देने के लिए लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम को दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, एक प्रणाली जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं. वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »