Thursday , August 6 2026
Breaking News

अलोन के सेट पर हुआ प्यार फिर करण ने बिपाशा बसु से रचाई तीसरी शादी

Share this

करण सिंह ग्रोवर Karan Singh Grover का जन्म पंजाबी सिख परिवार में 23 फरवरी 1982 को हुआ था. करण ने टीवी पर एक्टिंग की शुरुआत साल 2007 में सीरियल दिल मिल गए से की थी. ये सीरियल करीब तीन सालों तक टीवी पर चला. बाद में 2012 में शुरू हुए कुबूल है में उन्होंने एक रोमांटिक रोल निभाया. करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी.

शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था. चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो झलक दिखला जा की कोरियोग्राफर निकोल से था. जल्द ही दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद करण का नाम जुड़ा जेनिफर विंगेट.

उस समय करण टीवी सीरियल दिल मिल गए में जेनिफर के को-स्टार थे. करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की थी. साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली. लेकिन ये शादी भी टूट गई. अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु संग साथ सात फेरे लिए.

बिपाशा की करण से मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और कपल की डेटिंग की खबरें आने लगीं. करीब एक साल डेटिंग के बाद बिपाशा और करण की शादी हुई थी. दोनों ने पंजाबी और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी.

बिपाशा का खूबसूरत लहंगा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था. इस लहंगे की कीमत चार लाख थी. इसकेे अलावा बिपाशा ने भारी कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी. वही करण ने अपनी शादी में सफेद शेरवानी पहनी थी. शादी से पहले मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था.

बिपाशा बसु Bipasha Basu आखिरी बार फिल्म अलोन में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर Karan Singh Grover भी थे. वहीं करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »