Thursday , August 6 2026
Breaking News

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर भी प्रदर्शन स्थल को पुलिस ने कराया खाली

Share this

नई दिल्ली. दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर भी सीएए प्रदर्शन स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है. हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जामिया के गेट नंबर 7 पर सीएए प्रदर्शन को अस्थाई रूप से 21 मार्च को ही स्थगित कर दिया गया था. दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए प्रदर्शन स्थल के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हे गए है. कोरोना वायरस और लॉकडाउन का हवाला देते हुए पुलिस ने सुबह प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया था.

इलाके में बड़ी संख्या सुरक्षा बल तैनात हैं. दिल्ली लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को लेकर पुलिस सख्त, कर रही है कार्रवाईदिल्ली लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 900 लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा घर में ही रहें.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »