Wednesday , August 5 2026
Breaking News

जल्द बढ़ सकती है प्रीपेड प्लान की वैधता, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को लिखा पत्र

Share this

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने टेलीकॉम कंपनियों से प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाने की मांग की है. ट्राई का कहना है कि प्रीपेड प्लान की वैधता बढऩे से लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. साथ ही उपभोक्ता इस मुश्किल परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ जुड़े रह सकेंगे.

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को लिखा यह पत्र 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई ने देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को पत्र लिखा है. इस पत्र में कंपनियों से कहा गया है कि सभी यूजर्स के प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा ट्राई ने सभी कंपनियों से जानकारी मांगी है कि लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को बिना रुकावट के सेवा देने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं.

टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई के पत्र का नहीं दिया जवाब

फिलहाल, टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई के पत्र का जवाब अब तक नहीं दिया है. साथ ही कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाने को लेकर घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनियां जल्द प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने का एलान करेंगी.

कोरोना वायरस लॉकडाउन

बता दें कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने की घोषणा की थी. यदि टेलीकॉम कंपनियां इस स्थिति में प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ा देती हैं, तो इससे उपभोक्ताओं को बहुत फायदा होगा. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »