Sunday , August 2 2026
Breaking News

लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने दोनों की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Share this

लखनऊ- लॉकडाउन के 12वें दिन राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक प्रेमिका के घरवालों ने शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस बीच प्रेमी को बचाने पहुंची लड़की को भी घरवालों ने मार दिया. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, सआदतगंज इलाके के नौबस्ता मोहल्ले में दूध और प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाला अब्दुल करीम (30) अपने मोहल्ले में ही अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया. घरवालों को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो लड़की के पिता उस्मान, भाई दानिश, लड़की के ताऊ सुलेमान और उसके बेटे रानू ने जमकर लाठी डंडों से अब्दुल करीम की पिटाई कर दी. बीच बचाव करने आई 17 वर्षीय किशोरी की भी उसके परिजनों ने पिटाई कर दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई.

सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, प्रेम-प्रेमिका के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लड़की के पिता उस्मान, भाई दानिश, ताऊ सुलेमान उसके बेटे रानू को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. एडीसीपी ने बताया कि अब्दुल करीम विवाहित था और चार बच्चों का बाप था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »