Thursday , August 6 2026
Breaking News

तबलीगी मुख्यालय पहुंची दिल्ली पुलिस टीमें, कांधला में ड्रोन से तलाशे जा रहे संदिग्ध

Share this

नई दिल्ली. निजामुद्दीन मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय से मौलाना साद जब से गायब हुए, तब से यहां दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीमों की चहल-पहल बढ़ गई है. शनिवार और रविवार को भी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीमें जमात हेड क्वार्टर में पहुंची. सूत्रों के मुताबिक, यह कसरत दिल्ली पुलिस इसलिए कर रही है, ताकि मौलाना साद जब तक क्वारंटीन होम से निकल कर पुलिस के हाथ आएं, तब तक क्राइम ब्रांच उनके खिलाफ तमाम सबूत जुटा ले.

दूसरी ओर भले ही दिल्ली पुलिस ने अभी तक कांधला पुलिस से मदद न मांगी हो, मगर एहतियातन कांधला पुलिस इस मामले में ड्रोन निगरानी की मदद ले रही है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुद क्राइम ब्रांच के ष्ठष्टक्क जॉय टिर्की जमात मुख्यालय पहुंचे. साथ में कई ्रष्टक्क और इंस्पेक्टर भी मौजूद थे. कुछ घंटे रहकर पुलिस टीमों ने जमात मुख्यालय के चप्पे-चप्पे को छाना. सूत्रों के मुताबिक मरकज के करीब सवा सौ साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब यहां इतनी बड़ी तादाद में एक साथ पुलिस वालों की इतनी बड़ी टीम के पांव पड़े हों. मालूम हो कि जमात प्रमुख मौलाना मो. साद कांधलवी के खिलाफ दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना जैसी त्रासदी के दौरान भी अपने यहां देशी-विदेशी मौलाना-मौलवियों की भीड़ इक_ी की. जमात मुख्यालय में पहुंचे तमाम लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. इनमें से हजारों की संख्या में संक्रमित लोग देश के तमाम शहरों में फैल चुके हैं. केस दर्ज होने के बाद से ही मौलाना साद गायब हैं.

क्वारंटीन में हैं मौलाना साद

मौलाना साद अपने बेटे मो. युसूफ साद और वकीलों के जरिए दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं. खुद अभी तक यह कहकर सामने नहीं आए हैं कि वे एहतियातन क्वारंटीन में हैं. अब पुलिस को इंतजार है मौलाना तक पहुंचने के लिए उनकी क्वारंटीन अवधि के खत्म होने का. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, शनिवार-रविवार को जमात मुख्यालय पहुंचकर वहां वीडियोग्राफी भी करवाई गई. ताकि बतौर सबूत अदालत में पेश किया जा सके या क्वारंटीन से बाहर आते ही कहीं मौलाना साद कांधलवी दिल्ली पुलिस के माथे ही कोई नया आरोप न मढ़ दें.

दूसरी ओर शामली पुलिस ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक कांधला पुलिस से कोई संपर्क किया है. शामली पुलिस के एक आला अफसर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, मौलाना साद हमारे मुलजिम नहीं है. न ही दिल्ली पुलिस ने हमसे अभी कोई बात शेयर की है. न ही मदद मांगी है. उन्होंने कहा, मौलाना साद कांधलवी का कांधला थाना क्षेत्र में फार्म हाउस है. वे यहां आते-जाते देखे कभी नहीं गए. फार्म हाउस की रखवाली के लिए कुछ लोग भीतर ही रहते हैं. क्या मौलाना साद की तलाश मे शामली पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है? पूछे जाने पर इसी पुलिस अधिकारी ने कहा, हम ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं. पूरे कांधला-शामली जिले का ड्रोन-फुटेज वीडियो जमा किए जा रहे हैं. फिर इन सबको देखा जा रहा है. ताकि पता चल सके कि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है. ड्रोन के जरिए छतों पर इक_े लोगों के बारे में भी पता चल रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन कानून की धारा 188 आईपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »