Wednesday , August 5 2026
Breaking News

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की एक गली में मिले 46 कोरोना पॉजिटिव

Share this

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और लगातार बड़ी संख्या में नये मामले सामने आते जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की एच ब्लॉक गली में 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

इससे एच ब्लॉक की ही तीन गलियों को 14 अप्रैल को पहले ही सील कर दिया गया था. पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है. जहांगीरपुरी में यह तीसरा बड़ा कोरोना पॉजिटिव मामला पाया गया है. इससे पहले जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक से 31 मामले सामने आए थे. दूसरा जहांगीरपुरी थाना इलाके में पुलिस स्टाफ के  7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब तक सिर्फ जहांगीरपुरी के अलग-अलग इलाकों से 89 केस सामने आ चुके हैं.

गौरतलब है कि बुधवार को जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. ये जामा मस्जिद के गली चूड़ी वालान का मामला है. बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य विदेश से लौटा था. उसके बाद परिवार के सदस्यों में संक्रमण फैला. टेस्ट के बाद परिवार के 18 में से 11 सदस्य पॉजिटिव पाए गए. गली चूड़ी वालान में तीन भाइयों की ज्वाइंट फैमिली रहती है, जिसमें 18 सदस्य हैं. परिवार का एक सदस्य विदेश से लौटा था. उसे कोरोना पॉजिटिव पाया था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »