Wednesday , August 5 2026
Breaking News

दूरदर्शन पर अब एक और धार्मिक धारावाहिक की वापसी, जल्द होगा प्रसारण

Share this

मुंबई. देश में लागू लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन द्वारा धार्मिक धारावाहिकों का पुर्नप्रसारण किया जा रहा है. दूरदर्शन में पुन:प्रसारित धार्मिक धारावाहिक रामायण ने व्यूवरशिप के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिये हैं. इसे देखते हुए दूरदर्शन ने और धार्मिक धारावाहिकों के पुर्नप्रसारण का निर्णय लिया है.

दूरदर्शन ने रामायण-महाभारत की सफलता को देखते हुए कई पुराने शोज दर्शकों के लिए वापस ला रहा है. हाल ही में एक और बड़े धार्मिक शो का पुर्नप्रसारण किए जाने की जानकारी दूरदर्शन ने दी है.

दूरदर्शन चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित विष्णु पुराण की वापसी हो रही है. ट्वीट के अनुसार विष्णुपुराण का दोबारा प्रसारण डीडी भारती पर किया जाएगा. इस धार्मिक सीरियल को लेकर दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा कि भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक विष्णुपुराण जल्द आ रहा है डीडी भारती पर. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »