Thursday , August 6 2026
Breaking News

छत्‍तीसगढ़: पूर्व सीएम अजीत जोगी कोमा में, ​स्थिति नाजुक

Share this

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अ​जीत जोगी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अजीत जोगी कोमा में हैं. डॉक्‍टर उनके इलाज में जुटे हैं. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. कार्डियक अरेस्ट के बाद बीते शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के मुताबिक हालत में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. आईसीयू में ही उनका इलाज जारी है. अजीत जोगी के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं.

श्री नारायण हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा अजीत जोगी को लेकर तीसरा मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है. मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी बुलेटिन में बताया गया है- अजीत जोगी (उम्र 74 वर्ष), प्रथम मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. उनका ईलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में श्री नारायणा हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा निरंतर जारी है. अस्पताल की विभिन्न स्पेशलिटी के 8 डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. फिलहाल उनका ह्रदय सामान्य है.

डॉ. खेमका के मुतािबक- ब्लड प्रेशर भी दवाओं से नियंत्रित है, लेकिन कल रेस्पिरेटरी अरेस्ट होने के बाद जो कुछ देर तक उनके मस्तिष्क में आक्सीजन नहीं गया, उस वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है. चिकित्सकीय भाषा में इसे हाईपॉक्सिया कहा जाता है. अभी की स्थिति में अजीत जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क) की गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं.

सरल शब्दों में कहा जाए तो अजीत जोगी कोमा में हैं. साथ ही उन्हें वेंटीलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है. बता दें कि कार्डिक अरेस्ट के बाद उन्हें गंभीर हालत में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार की सुबह से उनका इलाज जारी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »