Wednesday , August 5 2026
Breaking News

कहानी घर घर की के एक्टर सचिन कुमार का हार्ट अटैक से निधन

Share this

पॉप्युलर टीवी सीरियल कहानी घर घर की के एक्टर सचिन कुमार का 15 मई की सुबह निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी स्थित अपने ही घर में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी सांसें थम गई. सचिन के निधन से टीवी जगत शोक में डूब गया है.

सचिन के निधन की खबर को उनके करीबी दोस्त राकेश पॉल ने कंफर्म किया. उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, यह खबर देते हुए दुख हो रहा है लेकिन यह सच है. मैं आखिरी बार उसे नहीं देख पाया. जब मुझे यह जानकारी मिली तब तक उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका था.

सचिन के निधन पर कई सेलेब्स ने अपना दुख जाहिर किया. फिल्म क्रिटिक सलिल साद ने ट्विटर पर लिखा है, हमने साथ में काम किया था और अब पता चला कि तुम नहीं रहे.

गौरतलब है कि सचिन ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी और पिछले कुछ समय से फोटोग्राफी में अपना हाथ आजमा रहे थे. सचिन कुमार ने कहानी घर-घर की और लज्जा जैसे सीरियल में निगेटिव किरदार निभाए थे. इन दोनों सीरियल्स को बहुत पसंद किया गया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »