Wednesday , August 5 2026
Breaking News

नवाजुद्दीन से तलाक के साथ पत्नी आलिया ने मांगी बच्चों की कस्टडी

Share this

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अपने रिश्ते को खत्म करने के साथ तलाक  लेने का फैसला किया है. हाल ही में उन्होंने नवाजुद्दीन व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए तलाक के कागजात दिए गए है, लेकिन तक इसका कोई जवाब नहीं आया है. अब आलिया ने तलाक के साथ अपने दोनों बच्चों की कस्टडी  की भी मांग की है. आलिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने तलाक लेने के कारण पर खुलकर बात की है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दो बच्चों के साथ प्यारभरे जीवन का गुजार रहे इस परिवार में अचानक दरार आ गई. एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वह अपने मूल नाम अंजलि के साथ वापस आ गई थी, क्योंकि वह नहीं चाहती कि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद लोग ये नहीं कहें कि मैं नवाज के नाम का इस्तेमाल कर रही हूं. उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में आई दरार का सबसे बड़ा कारण नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी हैं.

आलिया ने कहा कि बहुत सारी चीजें हैं, जो मैं अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा करीब 10 साल पहले हमारी शादी हुई और शादी के तुरंत बाद से ही समस्याएं शुरू हो गई थीं. आलिया ने कहा कि लॉकडाउन  में मैंने गहन विचार किया और ये समझा कि शादी में स्वाभिमान बेहद जरूरी है और वो मेरा खत्म हो चुका था.मुझे ऐसा महसूस होता था जैसा मेरा कुछ नहीं, मैं हमेशा अकेला महसूस करती. आलिया ने कहा कि नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी इस रिश्ते को खत्म करने की प्रमुख वजह हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »