Thursday , August 6 2026
Breaking News

बागी अदिति सिंह को कांग्रेस ने किया निलंबित, महिला विंग के पद से भी हटाया

Share this

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। वह कांग्रेस में महिला विंग की महासचिव भी थीं। पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी के इस फैसले पर अदिति सिंह ने कहा कि वह फैसले का स्वागत करती हैं। एक दिन पहले ही अदिति ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रह बस पॉलिटिक्स में ट्वीट करके अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया था।

अदिति सिंह पर कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाया है। अदिति सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। फिलहाल वह पार्टी और पार्टी के महिला विंग के पदाधिकारी के पद से निलंबित रहेंगीं।

आपको बता दें कि यूपी सरकार और प्रियंका गांधी के बीच चल रही बस पॉलिटिक्स को लेकर कांग्रेस की विधायक  और गांधी परिवार की बेहद नजदीकी मानी जाने वाली अदिति सिंह कांग्रेस पर बरसी थीं। उन्होंने कहा था कि अगर बसें हैं तो राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं? उन्होंने कांग्रेस को ही कहा है कि इस कोरोना के इस संकट की घड़ी में निम्न सियासत न करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »