Thursday , August 6 2026
Breaking News

बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार हुये कोरोना संक्रमित, किया खुद को क्वारंटाइन

Share this

मुंबई. मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण जानलेवा होता जा रहा है. अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जाने-माने अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है. हालांकि किरण कुमार को कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं हैं लेकिन फिर भी उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनके परिवार वाले भी दंग रह गए. किरण कुमार की उम्र 74 वर्ष और ऐसे में उन्हें खास ख्याल रखने की जरूरत है.

बताया जा रहा है कि 14 मई को किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया. उन्होंने अपने परिवार वालों से भी दूरी बना रही और एक फ्लोर पर ही खुद को सीमित कर लिया, वो 10 दिनों से क्वारंटाइन में हैं और उनका उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 25 मई को होगा.

किरण कुमार ने बताया है कि उन्हें किसी कोरोना का कोई भी लक्ष्ण नहीं है, फिर भी वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें कोई खांसी, बुखार, सांस लेने में कोई दिक्कत या फिर कोई दूसरे लक्षण नहीं थे. उन्होंने ये भी बताया कि उनके घर में दो फ्लोर हैं और वो खुद को दूसरे फ्लोर पर आइसोलेट किए हुए हैं. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »