Wednesday , August 5 2026
Breaking News

रशियन चैनल में बाहुबली-2 ने मचाई धूम, ऐम्बेसी ने किया ट्वीट

Share this

साउथ स्टार प्रभास की बाहुबली फ्रैंचाइजी पूरी दुनिया के सामने इंडियन और साउथ सिनेमा का नाम रोशन कर चुकी है. बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रेकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. फिल्म अभी तक लोगों के बीच जबरदस्त पॉप्युलर है और बीते दिनों यह रूस के चैनल पर दिखाई गई. इस खबर को एैम्बैसी ऑफ द रशियन फेडरेशन के ऑफिशल अकाउंट से शेयर किया गया.

एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द कनक्लूजन को भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेस्ट फिल्मों में से एक में गिना जाता है. यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी काफी पॉप्युलर है. बीती 28 मई को रशिया इन इंडिया ( रशियन ऐम्बैसी) ने ट्वीट किया- भारतीय सिनेमा रशिया में लोकप्रिय हो रहा है. देखिए रशियन टीवी इस वक्त क्या चला रहा है: रशियन वॉइसओवर के साथ बाहुबली.

बाहुबली सीरीज 250 करोड़ के बड़े बजट पर बनी फिल्म है और इसने दुनियाभर में 1800 रुपये की कमाई की है. फिल्म तेलुगू में बनी थी इसके बाद कई भाषाओं में डब की गई.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »