Thursday , August 6 2026
Breaking News

मोदी सरकार के 2.0 के 1 साल पूर्ण- बीजेपी अध्यक्ष नड्डा बोले, कोरोना से जंग में त्वरित लिये बड़े निर्णय

Share this

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का केंद्र में दूसरे कार्यकाल एक साल 30 मई शनिवार को पूरा हो गया. सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए भाजपा देशभर में वर्चुअल रैलियों का आयोजन करने जा रही है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि इस दौरान उपलब्धियों के साथ ही कई चुनौतियां भी रहीं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविड 19 जैसी महामारी से लड़ाई में सही समय पर सही फैसले लिए. 

मोदी सरकार की यह उपलब्धियां बताई

– यह साल उपलब्धियों भरा रहा, साथ ही हमने कई चुनौतियों का भी सामना किया. पीएम ने आगे से नेतृत्व किया जिससे कोरोना वायरस से लडऩे में मदद मिली. हमने देखा है कि यह सरकार जवाबदेही वाली रही है और इसमें फैसला लेने की क्षमता है. 

– मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में बहुत डिसाइसिव फैसले लिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को निरस्त किया गया. यह प्रधानमंत्री जी की इच्छाशक्ति का नतीजा था और इसके सूत्रधार बने हमारे गृह मंत्री श्री अमित शाह जी. 

– कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 100 से ज्यादा देशों को मदद करते हुए उन्हें दवाइयां भी पहुंचाई हैं. इस लड़ाई में प्रधानमंत्री जी के एक-एक आह्वान को देश ने सुना और उसका समर्थन किया. इसके लिए मैं देश की जनता का धन्यवाद देता हूं. 

– कई बड़े और शक्तिशाली देश कोविड-19 के खिलाफ बेबस हो गए हैं, लेकिन भारत में हालात नियंत्रण में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को साथ लिया और कोविड-19 से लड़ाई में समय पर बड़े फैसले लिए. 

– वर्षों से नागरिकता संशोधन बिल लटकाया जा रहा था. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताडऩा के शिकार शरणार्थियों को नागरिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन ये हो नहीं पा रहा था.

– प्रधानमंत्री मोदी जी ने फैसला लिया और इस फैसले के कारण आज सीएए लागू हुआ और वंचितों को मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला. 

सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पार्टी की तरफ से यह फैसला किया गया कि इस मौके पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. 

बड़े फैसले, कम हुए फासले वीडियो जारी किया

केंद्र में मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा ने बड़े फैसले, कम हुए फासले थीम पर आधारित एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया. नौ मिनट 55 सेकंड अवधि वाले इस वीडियो में सरकार के कामकाज और फैसलों को दिखाया गया है. 

1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा

पिछले दिनों राज्य इकाइयों और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजी चि_ी में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने लिखा था कि सभी बड़े राज्यों की इकाइयां कम से कम दो और छोटे राज्यों की इकाइयां कम से कम एक वर्चुअल रैली का आयोजन करेंगी. कम से कम 750 लोगों का रैली में शामिल होना जरूरी है. इसके अलावा देशभर में 1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं, इन कॉन्फ्रेंस को करने का जिम्मा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा जाएगा. वरिष्ठ नेताओं को मिलाकर 150 नेता इनका संबोधन करेंगे.  

छह साल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी, जो विकास की राह पर है. शाह ने ट्वीट कर कहा, मैं मोदी 2.0 के एक वर्ष सफल होने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं. यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »