Tuesday , August 4 2026
Breaking News

चीन में फिर लौटा कोरोना, राजधानी बीजिंग के कई इलाकों में लागू हुआ लॉकडाउन

Share this

बीजिंग. चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस फिर से चीन में पाँव पसारने लगा है. चीन की राजधानी बीजिंग में एक साथ कई नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है.

प्रशासन ने बीजिंग के एक जिले में वारटाइम घोषित कर दिया गयाहै. इतना ही नहीं साउथ बीजिंग के 11 आवासीय क्षेत्रों में लॉकडाउन भी लागू कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि बीजिंग के फेंताई जिले में शनिवार की सुबह कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आने के बाद यहां वारटाइम की घोषणा कर दी गई. हालांकि यह पांच मामले ही यहां की चिंता का कारण नहीं है.

जानकारी के अनुसार बीजिंग के फेंताई जिले में यहां के शिंफाडी मीट मार्केट में एक साथ कई नये कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. मीट मार्केट में 517 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 45 पॉजिटिव मिले हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण बीजिंग के ग्यारह आवासीय जगहों पर लाकडाउन लागू कर दिया गया है, क्योंकि उनके पास के मीट मार्केट में कोरोनो वायरस के कई मामले मिले हैं. वहीं शिंफाडी मीट मार्केट में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आसपास के 3 स्कूल और 6 प्ले स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »