Thursday , August 6 2026
Breaking News

अब एक्ट्रेस सोनम कपूर भी ट्रोलर्स के निशाने पर,दिया मुंहतोड़ जवाब

Share this

मुंबई. सोनम कपूर यूं तो अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही बहुत कुछ बदल सा गया है. सोनम को फैन्स से मिलने वाला प्यार अब धीरे-धीरे नफरत में बदलता दिखाई दे रहा है. कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सोनम का एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें वह करण जौहर के चैट शो में कहती नज़र आती हैं कि वो वह सुशांत सिंह राजपूत को नहीं जानती और उन्होंने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोनम को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

इतना ही नहीं ट्रोलर्स लगातार सोनम कपूर को गलत शब्दों का प्रयोग कर मैसेजेस कर रहे हैं और कमेन्ट सेक्शन में जमकर बद्दुआएं दे रहे हैं. सोनम ने अब उन सभी मैसेजेस के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ दिया है.

सोनम ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ये कुछ कमेंट्स हैं जो मुझे सुनने मिल रहे हैं. मीडिया और जो भी बाकी लोगों ने इस बात को बढ़ावा दिया है मैं आप सभी को इसका जिम्मेदार मानती हूं. जो लोग दूसरों के साथ अच्छा बिहेव करने का मैसेज दे रहे हैं, वो खुद दूसरों को गलत बोल रहे हैं’.

गलत कमेंट्स से तंग आकर हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट्स पर कमेन्ट सेक्शन बंद कर दिया था. जिसपर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ” ‘हां, मैंने अपने और मॉम-डैड के कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिए हैं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरे 64 साल के मॉम-डैड इन सब बातों को पढ़ें. उन्होंने कुछ नहीं किया है और वे ये सब डिजर्व नहीं करते. मैं ये सब गंदे लोगों के डर से नहीं कर रही, मैं बस ये नहीं चाहती कि इससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा असर पड़े’.

वहीं सोनम कपूर ने ‘कॉफी विद करण’ एपिसोड के अपने पुराने वीडियो का बचाव करते हुए लिखा है, ‘जो वीडियो आप लोग देख रहे हैं, वह सात साल पुराना था. जब सुशांत ने एक फिल्म की थी तो मैं उन्हें नहीं जानती थी, जैसे वह मुझे नहीं जानते थे और मैंने कुछ नहीं कहा था. प्लीज उस एपिसोड्स को भी देखें जहां पर मेरे फेलो ऐक्टर्स ने मेरे बारे में बहुत कुछ बुरा कहा है लेकिन मैंने इसे मजाक के रूप में लिया था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »