Wednesday , August 5 2026
Breaking News

कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में किया भर्ती

Share this

मुंबई. बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियॉग्रफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया. सोर्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले सरोज खान ने सांस लेने में परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार हॉस्पिटल लेकर गया. हम सभी लोग टेंशन में आ गए थे. उन्हें कोविड-19 नहीं है. अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं. उन्हें कुछ दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.’ बता दें कि इससे पहले भी सरोज खान डायलिसिस को लेकर अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. 71 साल की सरोज खान कोरोना संक्रमण की जांच की गई मगर इसकी रिपोर्ट नेगेटिव है.

 सरोज खान ने अपने काम से कुछ दिन दूर रहने के बाद साल 2019 में वापसी की और मल्टीस्टारर फिल्म कलंक और कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी में एक-एक गाने को कोरियॉग्राफ किया था.सरोज खानसरोज खान ने कई फिल्मों में कोरियॉग्रफी की है. वह तीन बार बेस्ट कोरियॉग्रफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »