Wednesday , August 5 2026
Breaking News

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विधानसभा पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share this

लखनऊ- लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया। ना रुकने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगने की आशंका है। 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती  कीमतों से गुस्साएं सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत लेकर कैण्ट थाने ले गई।

इनमें  मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरि, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा और नगर उपाध्यक्ष बबलू खान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »