Thursday , August 6 2026
Breaking News

मेरठ: शिव मंदिर के साधु की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

Share this

मेरठ. महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी. अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में आया है. यहां शिव मंदिर के साधु की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप एक विशेष समुदाय के लोगों पर लगा है. इधर साधु की हत्या का मामला अब तूल पकड़ा और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू हो गया. पुलिस ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना मेरठ के भावनपुर की है. अब्दुलापुर बाजार में एक शिव मंदिर हैं. बताया जा रहा है कि मंदिर में ही गांव के कांति प्रसाद की दुकान थी . वह मंदिर की साफ-सफाई के साथ पुजारी का काम भी देखते थे.

बताया जा रहा है कि कांति गले में भगवा रंग का गमछा डालते थे और पीले रंग के कपड़े पहनते थे. सोमवार को कांति गंगानगर में बिजली का बिल जमा करने गए थे. आरोप है कि लौटते समयय ग्लोबल सिटी के पास गांव के ही अनस कुरैशी ने कांति के भगवा गमछे को लेकर कथित धार्मिक टिप्पणी की और मजाक बनाया. अनस के मजाक करने का कांति ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. आरोप है कि अनस ने कांति की सड़क पर ही जमकर पिटाई की और भाग गया. वहां से कांति किसी तरह गांव पहुंचे और अनस के घर जाकर उसकी हरकत की शिकायत की.

कांति अनस के घर पर थे तभी पीछे से वह आ गया. आरोप है कि अनस ने एक बार फिर से अपने घरवालों के साथ मिलकर कांति की फिर से जमकर पिटाई की और वहां से बाइक लेकर भाग गया. कांति के परिजनों को जब उनकी पिटाई की सूचना मिली तो वे लोग उन्हें लेकर थाने पहुंचे. यहां उनकी हालत बिगड़ गई. घरवालों कांति को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कांति की मौत हो गई. कांति प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अनस के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली. मंगलवार को इलाज के दौरान कांति की मौत हो गई.

साधु की मौत की सूचना पर कई हिंदू संगठन थाने पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. मामला बढ़ने पर पुलिस ने अनस को गिरफ्तार कर लिया. एसओ संजय कुमार ने कहा कि अनस को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »