Saturday , April 20 2024
Breaking News

लड़कियों में ‘आत्मविश्वास की भावना पैदा करने’ में दें अपना योगदान : प्रियंका

Share this

लॉस एंजिलिस। अपने अंदर आत्मविश्वास जागृत करने के लिए अपनी मां मधु चोपड़ा को अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा ने धन्यवाद देते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि वे लड़कियों में ‘आत्मविश्वास की भावना पैदा करने’ में अपना योगदान दें ।

35 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर लगायी है और एक हृदयस्पर्शी तथा प्रेरणादायी संदेश लिखा है।   अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रियंका ने लिखा है, ‘‘मेरी मां मेरी गर्ल हीरो हैं। वह हिम्मत वाली महिला हैं जो एक छोटे शहर से आती हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए घर से बाहर निकलीं। वह सेना में एक डॉक्टर थीं और उनके पास आठ से अधिक मेडिकल प्रमाणपत्र है। वह एक पायलट हैं और नौ भाषाएं बोल सकती हैं।’’   उन्होंने लिखा है, ‘‘…वह एक अछ्वुत मां, बेटी, बहन, पत्नी और कारोबारी साझीदार हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि मैं कुछ भी कर सकती हूं, कुछ भी हो सकती हूं, जो मैं चाहती हूं। इसलिए वह मेरी गर्ल हीरो हैं। अपने आसपास की लड़कियों में आत्मविश्वास की भावना बढ़ाना महत्वपूर्ण है।’’

इस भारतीय अभिनेत्री को हाल ही में वैरायटी पत्रिका के ‘‘पॉवर ऑफ वुमेन’’ के सम्मानितों की सूची में शामिल किया गया है।   इस सूची में हालीवुड कलाकार ऑक्टेविया स्पेन्सर, मिशेल फीफर, निर्देशक पैटी जेनकिंस और गायक केली क्लार्कसन का नाम शामिल है।

Share this
Translate »