Thursday , August 6 2026
Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अब ब्रिटेन के सिक्कों पर भी नजर आएंगे, यूके वित्त मंत्री की सिफारिश

Share this

लंदन. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय नोटों के बाद अब ब्रिटेन में भी सिक्कों पर नजर आएंगे. वित्त मंत्री ऋषि सुनक के दफ्तर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह अश्वेत शख्सियतों महात्मा गांधी, भारतीय मूल के ब्रिटिश जासूस नूर इनायत खान और जमैकन ब्रिटिश नर्स मैरी सीकोल की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने के प्रयासों के तहत इनकी तस्वीरों वाले सिक्के जारी किए जाएंगे. 

सुनक ने इसके लिए रॉयल मिंट अडवाइजरी कमिटी को लिखा है जो सिक्कों के लिए थीम और डिजाइजन के प्रस्ताव भेजती है. सुनक ने यह लेटर वी टु बील्ट ब्रिटेन (हमने भी ब्रिटेन को बनाया) कैंपेन के समर्थन में लिखा है, जिसमें ब्रिटिश करंसी पर अश्वेत शख्सियतों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की जा रही है.

ब्रिटिश सिक्के पर महात्मा गांधी की तस्वीर का सबसे पहले विचार अक्टूबर 2019 में पूर्व मंत्री साजिद जाविद ने दिया था. कैंपने की अगुआई करने वाली जेहरा जाहिदी को लिखे लेटर में सुनक ने कहा, अश्वेत, एशियन और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों ने यूनाइटेड किंगडम के साझा इतिहास में बहुत अधिक योगदान दिया है.

उन्होंने कहा, पीढिय़ों तक जातीय अल्पसंख्यक समूह इस देश के लिए लड़े और मरे, हमने साथ में बनाया है, हमारे बच्चों को सिखाया, बीमारों की सेवा की, बुजुर्गों का ध्यान रखा, उनके उद्यमी भावना के माध्यम से हमारे कुछ सबसे अच्छे व्यवसायों शुरू हुए जो रोजगार दे रहे हैं और ग्रोथ ला रहे हैं. 

सुनक ने आगे लिखा, मैं आज रॉयल मिंट अडवाइजरी कमिटी के प्रमुख को लिख रहा हूं और उनसे विचार की अपील कर रहा हूं. मंत्री के दफ्तर ने इस बात की पुष्टि की कि कमिटी इस समय गांधी पर सिक्का लाने का विचार कर रही है. साथ ही यह भी कहा कि सुनक ब्रिटिश सिक्कों पर पिछली पीढ़ी के उन लोगों को सम्मानित करना चाहते हैं, जिन्होंने यूके और उन देशों की सेवा की जो कॉमनवेल्थ का निर्माण करते हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »