Thursday , August 6 2026
Breaking News

रामलला के सामने साष्टांग दंडवत हुए मोदी, रखी गई श्री राममंदिर की नींव

Share this

अयोध्या. मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश दुनिया के करोड़ों रामभक्तों के सदियों से खुली आंखों से देखे जा रहे सपने को साकार कर दिया है. वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आज पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रख दी है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है. पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा भी की, जिसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए. 

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे. पुरोहितों ने प्रधानमंत्री से विधिवत पूजा अर्चना कराई. इस दौरान चांदी की नौ शिलाओं का पूजन किया गया. करीब 12 बजे शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम करीब 48 मिनट चला. अभिजीत मुहुर्त में भूमि पूजन और शिला पूजन सम्पन्न होने के बाद श्री मोदी ने साक्षात दंडवत कर देश की तरक्की और कोरोना के नाश का वरदान प्रभु श्रीराम से मांगा. भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद हर हर महादेव,जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाये गए. हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने राम लला के सामने साष्टांग प्रणाम भी किया. पीएम मोदी ने परिसर में पारिजात का पौधा भी लगाया.

बता दें कि इस दिन का लोग सैंकड़ों वर्षों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है. आलम यह है कि देश में दिवाली से पहले दीपावली सा माहौल है. अयोध्या नगरी मंगलवार सूर्यास्त होते ही जगमग रोशनी से नहा उठी. मंगलवार को रोशनी में नहाया शहर बुधवार रात तक जगमग रहेगा. अयोध्या धाम में 3,51,000 दिए जलाए गए हैं. राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए. अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जल रहे हैं. 

मोदी ने अपने ऐतिहासिक दौरे की शुरूआत हनुमानगढी के दर्शन कर की जिसके बाद उन्होने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन किये और आरती उतारी. बाद में प्रधानमंत्री पीले रंग के कुर्ते,सफेद धोती और भगवा गमझा धारण किये भूमि पूजन के लिये चौकी पर विराजे. काशी के प्रकांड तीन विद्धानों ने भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू किया. मोदी को यजमान के तौर पर संकल्प दिलाया गया और गणेश पूजन के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »