Wednesday , August 5 2026
Breaking News

रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद ने खुद का बनाया रिजर्व बैंक, 22 अगस्त को करेंगे घोषणा

Share this

नई दिल्ली. रेप और बाल उत्पीडऩ के आरोपी भगोड़े स्वामी नित्यानंद ने खुद का रिजर्व बैंक लांच करने की घोषणा की है. इसका नाम रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा रखा गया है. नित्यानंद ने यह भी कहा कि वह जल्द ही एक करेंसी भी लॉन्च करेंगे. बता दें कि 2019 में नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर एक अलग देश कैलासा बसा लिया है. इतना ही नहीं, कैलासा का अपना झंडा और संविधान भी है.

नित्यानंद ने एक वीाडियो जारी कर दावा किया कि गणेश चतुर्थि के मौके पर उन्होंने रिजर्व बैंक कैलासा स्थापित किया है. नित्यानंद का कहना है कि उन्होंने इससे संबंधित सभी विधि-विधान पूरे कर लिए हैं और करंसी की घोषणा वह गणेश चतुर्थी के दिन करेंगे. नित्यानंद ने कहा है कि हम कानून के तहत ही आगे बढ़ रहे हैं. नित्यानंद ने अपने देश का पासपोर्ट भी बना लिया है और वहां की इकोनॉमिक सिस्टम को भी तैयार कर लेने का दावा किया है.

बता दें कि नित्यानंद पर रेप का आरोप है और वह अपने खिलाफ चल रही एक भी सुनवाई में हाजिर नहीं हुआ है. दक्षिण भारत में पहले से मशहूर हो चुके नित्यानंद उत्तर भारत में साल 2010 में सुर्खियों में आए जब एक एक्ट्रेस के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ. उस समय उनके कई नामी-गिरामी शिष्यों के नाम भी सामने आए थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद नित्यानंद अंडरग्राउंड हो गए थे. उनके आश्रमों पर पुलिस ने कई बार छापे मारे थे.

साल 2010 में रेप के मामले में नित्यानंद पर लगाई चार्जशीट के मुताबिक आश्रम में सेक्सुअल एक्सप्लॉयटेशन को लर्निंग फ्रॉम मास्टर के रूप में प्रचारित किया जाता था. नवंबर 2010 में पुलिस द्वारा लगाई गई चार्जशीट में बताया गया था नित्यानंद के आश्रम में ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया जाता था जिसकी आड़ लेकर यौन शोषण करना बेहद आसान था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »