Monday , August 3 2026
Breaking News

पाँच पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 23 कांग्रेस नेताओं ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, उठाये गंभीर सवाल

Share this

नई दिल्ली. सोमवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 23 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. इस खत में इन नेताओं ने सीधे सीधे गांधी परिवार को ही निशाने पर लिया है.

पत्र में पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की है. इसे देखते हुए माना जा रहा है कि कल होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा पेश कर सकती है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिखा एक पत्र कल सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले लिखा गया है. पत्र लिखने वाले नेताओं में गुलाम नबी आज़ाद, कपिल सिब्बल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, वरपा मोइली, राज बब्बर, मिलिंद देवड़ा, संदीप दीक्षित, रेणुका चौधरी, मनीष तिवारी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल है. वरिष्ठ नेताओं ने यह पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है.

पत्र में इन नेताओं ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कामकाज पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पत्र में इन नेताओं ने कांग्रेस के एक पूर्ण अध्यक्ष की वकालत की है और तर्क दिया है कि नेतृत्व पर अनिश्चितता ने कार्यकर्ताओं के मनोबल का तोड़ दिया है और कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर दिया है.

पत्र में यह भी कहा गया है कि लोक सभा चुनावों में हार के बाद भी कोई ईमानदार-आत्मनिरीक्षण नहीं हुआ है. पत्र में यह भी कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी पार्टी से चर्चा नहीं कर रही है जैसा कि पहले पार्टी का मार्गदर्शन करने के लिए किया जाता था. साथ ही पत्र में सीपीपी की बैठकों पर सवाल उठाए हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »