Sunday , August 2 2026
Breaking News

सुशांत को रिया चक्रवर्ती ने बताया क्लौस्ट्रफ़ोबिया का शिकार, अंकिता लोखंडे ने दिया करारा जवाब

Share this

पहली बार सुशांत राजपूत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती मीडिया के सामने आयी है और उन्होंने इंडिया टूडे के साथ बातचीत की है। चैनल पर दिखाए गये रिया चक्रवर्ती के प्रोमों में रिया ने सुशांत सिंह राज पूत को क्लौस्ट्रफ़ोबिया का शिकार बताया है (क्लौस्ट्रफ़ोबिया के शिकार व्यक्ति को उंचाई से डर लगता है  फ्लाइट में सफर करने में परेशानी होती है)। रिया ने इंटरव्यू में दावा किया है सुशांत क्लौस्ट्रफ़ोबिया के शिकार थे और वह इसके लिए दवाई लेते थे। जब भी सुशांत फ्लाइट में सफर करते थे तो वह एक दवा खाते थे। 

अब रिया चक्रवर्ती के सुशांत को  क्लौस्ट्रफ़ोबिया बीमारी के शिकार होने के दावे पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बिना कुछ कहे तगड़ा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे ने सुशांत ता कॉकपिट में बैठ कर खुद प्लेन उड़ाने का वीडियो साझा किया हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि क्या ये क्लौस्ट्रफ़ोबिया है?

अंकिता ने ये वीडियो शेयर करते रिया चक्रवर्ती के सभी दावों को फर्जी कहा हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह राजपूत अंकिता के साथ सात साल तक रिलेशनशिप में रहे। सुशांत ने नेशनल टेलिविजन पर अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया था। सुशांत और अंकिता की जोड़ी टीवी की आइडल जोड़ी में से एक थी। दोनों के प्यार की टीवी जगल में मिसाले दी जाती थी। फिल्म राब्ता की रिलीज के बाद कृति सेनन के साथ लिंरअप की अफवाह के बाद दोनों का ब्रेकअब हो गया था।

रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू

इंटरव्यू में रिया ने कई सारी बाते कही हैं जिसमें से एक है उनके और सुशांत के यूरोप वाले हॉलीडे से जुड़ी हुई। सुशांत केस में रिया के साथ सुशांत के इस यूरोप ट्रिप का जिक्र काफी बार हो चुका है। घर के नौकर और रिया के बयान के अनुसार इस ट्रिप के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान रहने लगे थे और वह बीमार भी रहने लगे थे। रिया के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत को फ्लाइट से फोबिया था जब वह यूरोप जाने के लिए प्लाइट मे बैठे तो उन्होंने एक दवाई खाई थी।  जिससे सुशांत को फ्लाइट में कम परेशानी हुई। यूरोप ट्रिप के दौरान रिया और रिया के भाई शोविक सुशांत के ही पैसा पर गये थे। 

यूरोप ट्रिप से जुड़े कई सवाल है पहला कि दोनों कपल के साथ रिया चक्रवर्ती के भाई क्यों गये थे? दूसरा कि उस  ट्रिप पर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण सुशांत परेशान हो गये थे?

पहले सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत मेरे भाई से काफी क्लोज है। सुशांत ने ही शोविक को ट्रिप पर चले के लिए फोर्स किया था। रिया ने ये भी कहा कि मेरे पास वो मैसेज है जिसमें सुशांत बोल रहे हैं कि वह  शोपिक भी साथ चले। परेशानी वाले सावाल पर रिया ने कहा कि सुशांत ने होटल में पेंटिंग देख ली थी जो सुशांत को काफी परेशान कर रही थी। वो होटल काफी हॉन्टेड था। इसके बाद सुशांक ने रिया ने कहा कि 2013 में भी सुशांत को एक बार पहले भी ऐसा हो चुका था। जिसने बादद वो डॉक्टर के पास भी गये थे।

अब रिया ने जो इंटरव्यू में दावा किया है सुशांत को फ्लाइट फोबिया होने का  उसे लेकर फैंस ने अपना मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर कई सारी सुशांत की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें सुशांत फ्लाइट में कॉकपिट में पायलट के साथ बैठे बैं। सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस, गैलेक्सी, तारों में काफी दिलचस्पी थी। 


Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »