Tuesday , August 4 2026
Breaking News

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार, ड्रग्स के मामले में तीन दिन की पूछताछ के बाद कार्रवाई

Share this

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने मंगलवार 8 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे, जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है.

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे. माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी सीबीआई द्वारा की जाएगी लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से एनसीबी की एंट्री हुई थी, जिसमें पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई और अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हुई है.

मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार कर दिया था. हालांकि एनसीबी के साथ कड़ी पूछताछ में उन्होंने तमाम नए राजों से पर्दाफाश किया. इसके अलावा ड्रग्स केस में एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स को समन करेगा. रिया ने उन बॉलीवुड पार्टियों के नाम भी दिए हैं जहां ड्रग्स ली जाती थी. एनसीबी सुशांत के को-स्टार्स और एक्टर्स को भी समन करेगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »