Wednesday , August 5 2026
Breaking News

बुरहान ब्रिगेड के सभी आतंकी ढेर

Share this

श्रीनगर।   कश्मीर में  बुरहान वानी और उसके 10 साथियों की एक तस्वीर इतिहास बन गई। शनिवार को हिज़्बुल कमांडर बुरहान वानी का अंतिम साथी भी पुलिस मुठभेड में ढ़ेर हो गया। 2015 में कश्मीर में  बुरहान वानी और उसके 10 साथियों की एक तस्वीर वायरल हुई थी ,जिसमें सभी आतंकी हथियारों से लैस थे। लेकिन अब इन आतंकियों की यह तस्वीर इतिहास बन गई है। इस तस्वीर में गैंग का अंतिम आतंकी वसीम अहमद शाह पुलवाला जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।
हालांकि वसीम शाह बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिज़्बुल मुजाहिदीन छोड़ कर लश्कर-ए-तैयबा में  शामिल हो गया था और शोपियां जिले का लश्कर कमांडर था। वसीम को दक्षिण कश्मीर में पिछले साल फैली अशांति का मास्टरमाइंड माना जाता था। शोपियां के हेफ्फ-श्रीमाल निवासी शाह वर्ष 2014 में आंतकवादी समूह में शामिल हुआ था और उसे पिछले साल दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में फैली अशांति का ‘मास्टरमाइंड ’ माना जाता था।
तस्वीर में बुरहान वानी के साथ जो बाकी 10 आतंकी है उनमें से 7 आतंकी 2015 में ही मारे गए थे जबकि बुरहान वानी के उत्तराधिकारी सब्जार भट और एक अन्य को 2016 में मारा गया। इनमें से एक आतंकवादी तारिक पंडित आत्मसमर्पण करने के बाद जेल में सजा काट रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »