Thursday , August 6 2026
Breaking News

ड्रग्स मामले में रकुलप्रीत और दीपिका की मैनेजर से पूछताछ जारी, मुंबई में तीन जगह एनसीबी की छापेमारी

Share this

मुंबई. बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच तेज कर दी है. एनसीबी ने सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है.

आज ड्रग्स कनेक्शन के सिलसिले में रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा एनसीबी ने दीपिका पादुकोण और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. हाल ही में दीपिका और करिश्मा प्रकाश की ड्रग्स चैट सामने आई थी. इसमें करिश्मा दीपिका को हैश देने की बात कर रही थीं. यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

एनसीबी कार्यालय पहुंची करिश्मा प्रकाश

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के एसआईटी कार्यालय पहुंच गई हैं. उन्हें ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन देकर बुलाया है.

एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंचीं रकुलप्रीत

रकुलप्रीत एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं. ब्यूरो की टीम उनसे ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगी. एनसीबी के पास रकुल की ड्रग्स से संबंधित चैट्स हैं. माना जा रहा है कि अभिनेत्री बड़ा खुलासा कर सकती है. रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान रकुलप्रीत का नाम लिया था.
रकुलप्रीत के बाद करिश्मा से होगी पूछताछ

रकुलप्रीत के बाद एनसीबी करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी. उनके लंच टाइम तक पहुंचने की उम्मीद है. करिश्मा दीपिका पादुकोण की मैनेजर हैं. दोनों के बीच ड्रग्स चैट सामने आई थी.

मुंबई में तीन स्थानों पर हो रही है छापेमारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल यूनिट की टीमें मुंबई में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »