Thursday , August 6 2026
Breaking News

शशि थरूर के पाक फेस्ट बयान पर बवाल, बीजेपी बोली- कांग्रेस ने भारत का मजाक बनाया

Share this

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के पाकिस्तान मंच पर दिए गए विवादित बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर ने लाहौर थिंक फेस्ट में जो बोला, वो सबने सुना, लेकिन उस पर भरोसा नहीं हो रहा है. कांग्रेस और थरूर पर हमला बोलते हुए पात्रा ने कहा, ‘शशि थरूर ने भारत का मज़ाक बनाया है, भारत को बहुत ही खराब दृश्य से दिखाने की कोशिश की है उन्होंने कहा कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं कहीं फेल हो रही है. भारत की मीडिया पोल के जरिए दिखा रही है कि जनता-जर्नादन मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट है.

संबित पात्रा ने कहा, कोविड को लेकर पूरा विश्व देख रहा कि हिंदुस्तान को मोदी जी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा. पात्रा ने कहा कि किस प्रकार से 150 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया. इन सभी के बावजूद इस प्रकार का स्टेटमेंट देना कि भारत सरकार फेल हो गई है वह भी लाहौर में. आप सोचिए कि किस प्रकार की मन:स्थिति कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के मित्र शशि थरूर की है.

क्या बोले थे शशि थरूर?

दरअसल, कांग्रेस नेता थरूर पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाहौर थिंक फेस्ट नाम के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था, एक-दूसरे से डर का माहौल बनाया जाता है. मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कितनों ने वो व्हाट्सऐप वीडियो देखे हैं जिनमें चीनी लोगों या उनके जैसे दिखने वाले लोगों के साथ पश्चिमी देशों में जगह जगह जैसे सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट में भेदभाव होता है सिर्फ इसलिए कि वो चीनी लोगों जैसे दिखते हैं. भारत में हम यही समस्या उत्तर पूर्व के लोगों के साथ देखते हैं, क्योंकि वो अलग दिखते हैं. इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हम भारत में लड़ाई लड़ रहे हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »