Thursday , August 6 2026
Breaking News

एमपी: ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में किसान की मौत, कांग्रेस का तंज, कहा- शवराज चरम पर

Share this

खंडवा. मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस  का चुनाव प्रचार जोरों पर है. इसी क्रम में खंडवा के मूंदी में आज भाजपा के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा के दौरान अनहोनी हो गई. सिंधिया की सभा में उनका भाषण सुनने आए एक किसान की मौत हो गई. किसान का नाम जीवन सिंह बताया जा रहा है. बीजेपी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से भाषण दे रहे थे, इसी दौरान किसान जीवन सिंह ने पंडाल में लगी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया. वहां मौजूद लोगों को जैसे ही इसका पता चला, सभास्थल पर खलबली मच गई. किसान को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई.

इधर, सिंधिया की सभा में अचानक हुई इस घटना से खलबली मच गई. वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी बीच जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसान की मौत का पता चला, तो उन्होंने मंच पर से ही अन्य नेताओं के साथ किसान को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा. इसके बाद उनका भाषण फिर शुरू हो गया. कार्यक्रम में खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान भी मौजूद थे.

इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के माहौल के बीच बीजेपी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी सभा में किसान की मौत को लेकर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने खंडवा की सभा में किसान की मौत को लेकर ट्वीट किया है. कांग्रेस ने अपने ट्वीट में किसान की मौत के बावजूद सिंधिया का भाषण जारी रहने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. सिंधिया के बहाने कांग्रेस पार्टी ने शिवराज को लेकर भी तंज कसा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »