Thursday , August 6 2026
Breaking News

1 नवंबर से बैंक खाते में पैसा जमा करने और निकालने पर देना होगा इतना चार्ज

Share this

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बैंकों में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी फीस देना पड़ेगी. इस खबर में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने किसी भी ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है. जब इस खबर की पड़ताल की गई तो पाया कि यह दावा गलत है. पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट जारी कर जानकारी दी कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सूचित किया है कि बचत खातों में नकद जमा व नकद निकासी के चार्ज बढ़ाये नहीं गए हैं.

दावे में बताया इस तरह लिया जाएगा शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा 1 नवंबर से अपने ग्राहकों के लिए कुछ बदलाव लागू करने जा रहा है. ये बदलाव बैंक के करंट अकाउंट, ओवरड्राफ्ट अकाउंट, कैश क्रेडिट अकाउंट, सेविंग्स अकाउंट व अन्य अकाउंट्स के लिए कैश जमा व निकासी से जुड़े सर्विस चार्ज और चेकबुक से संबंधित हैं. यानी 1 नवंबर से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क देना होगा. इस पर बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक भी जल्द फैसला लेने वाले हैं.

पैसे निकालने पर लगेगा इतना चार्ज

– करंट अकाउंट/ओवरड्राफ्ट/सीसी से बेस ब्रांच, लोकल नॉन बेस ब्रांच और आउटस्टेशन ब्रांच के जरिए अब एक माह में 3 बार कैश निकालना फ्री (एटीएम से) निकासी शामिल नहीं).
– चौथी बार से 150 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा.
– मेट्रो-अर्बन ब्रांच के सेविंग्स अकाउंट से महीने में 3 बार कैश निकालना फ्री (एटीएम से निकासी को छोड़कर).
– इसके बाद चौथी बार से प्रति ट्रांजेक्शन 125 रुपये चार्ज लगेगा.
– ग्रामीण/अर्धशहरी ब्रांच के सेविंग्स अकाउंट, पेंशनर अकाउंट और सीनियर सिटीजन अकाउंट से किसी भी ब्रांच से महीने में 3 बार फ्री में कैश निकाला जा सकेगा. इसके बाद चौथी बार से 100 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा.

पैसा जमा करने पर लगेगा इतना चार्ज

– करंट अकाउंट/ओवरड्राफ्ट/कैश क्रेडिट/अन्य अकाउंट्स के लिए बेस व लोकल नॉन बेस ब्रांच में 1 नवंबर से कैश हैंडलिंग चार्ज, प्रतिदिन प्रति अकाउंट 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर प्रति 1000 रुपये पर 1 रुपये रहेगा.
– यह चार्ज मिनिमम 50 रुपये और मैक्सिमम 20000 रुपये होगा.
– वहीं आउटस्टेशन ब्रांच में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. यह चार्ज प्रतिदिन प्रति अकाउंट 25000 रुपये से ज्यादा कैश जमा पर प्रति 1000 रुपये पर 2.50 रुपये है.
– मेट्रो-अर्बन ब्रांच में मौजूद सेविंग्स अकाउंट में 3 बार कैश जमा करने के बाद चौथी बार से 50 रुपये प्रति जमा चार्ज लगेगा.
– ग्रामीण/अर्धशहरी ब्रांच के अकाउंट से तीन बार तक जमा करने पर कोई चार्ज नहीं, चौथी बार से देना होगा 40 रुपये हर बार
-इसके अलावा अगर उल्लिखित खातों में एक दिन में 50000 रुपये या इससे ज्यादा का कैश जमा किया जाता है तो ग्राहक को बैंक को अपना पैन बताना होगा और फॉर्म 60 जमा करना होगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »