Thursday , August 6 2026
Breaking News

बंगाल मेें बदमाशों के हमले में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, परिजनों ने लगाया तृणमूल कांग्रेस पर आरोप

Share this

कोलकाता. उत्तर 24 परगना के जगदल के बाद अब भाटपारा में बदमाशों के हमले में जख्मी एक भाजपा कायज़्कताज़् कि शनिवार देर रात मौत हो गई. पार्टी का आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उस पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मृत कार्यकर्ता का नाम वीरेंद्र साव है. वह कांकीनाड़ा के 11 नंबर गली का रहने वाला था. सप्तमी के दिन घर के पास ही वह बैठा था. उसी दौरान बदमाशों ने आकर हमला कर दिया. वह जूट मिल में ठेकेदारी का काम करता था.

परिवार वालों का आरोप है कि भाजपा का समर्थन करने के कारण ही उस पर पर हमला कर जान ले ली गई. मृतक के परिजन का यह भी कहना है कि भाजपा करने के कारण ही गत 10 अक्टूबर को पहले बमबाजी के झूठे आरोप में उसे जेल भेजा गया था. 

परिजनों ने बताया कि सप्तमी के दिन ही वह जेल से छूट कर आए थे और घर के पास ही बैठे थे, तभी तृणमूल समर्थित बदमाशों ने आकर रिवाल्वर की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. सिर पर चोट लगने के कारण मानसिक बीमार भी हो गए थे. कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »